नेशनल पैरा तैराकी में केशवानन्द की सुमित्रा ढाका ने जीता सिल्वर मैडल।
by
RAKESH SAINI
Posted on
17-January-2026 3:49:53 PM
Comments
127
view(s)
सीकर। एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर की तैराक सुमित्रा ढाका ने हैदराबाद तेलगांना में आयोजित 25वीं नेशनल पैरा तैराकी प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल हासिल किया। जानकारी देते हुए खेल प्रभारी महेन्द्र सहारण ने बताया कि हैदराबाद, तेलगांना में आयोजित 25वीं नेशनल पैरा तैराकी प्रतियोगिता में संस्थान की कक्षा 12की छात्रा सुमित्रा ढाका ने अपना दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन के साथ सिल्वर मैडल हासिल किया। इसके साथ ही संस्थान की छात्रा बबिता ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। तैराक सुमित्रा ढाका गत चार वर्ष से संस्थान के तरणताल पर प्रशिक्षित कोचों के निर्देशन में तैयारी करते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया। इस वर्ष संस्थान के तरणताल पर ही इस प्रतियोगिता हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्रा के इस उपलब्धि पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह ढाका, चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह, कैम्पस प्रभारी राहुल ढाका सहित प्रबधंन सदस्यों ने तैराक सुमित्रा ढाका के साथ कोच योगेश छीपा एवं अनिल योगी को बधाई प्रेषित की।
|