9829219402,
9414038502

News View all

Notice : केशवानन्द का रहा शानदार परिणाम, अंकित व नैना धाकड़ 98.60 अंको के साथ रहे टॉपर

केशवानन्द का रहा शानदार परिणाम
अंकित व नैना धाकड़ 98.60 अंको के साथ रहे टॉपर

सीकर : शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान भढाढर  का सीनीयर सैकण्डरी राजस्थान बोर्ड परीक्षा में स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र अंकित एवं छात्रा नैना धाकड़ ने 98.60 प्रतिशत के साथ टॉप किया साथ ही छात्रा अंकिता कृष्णियां, प्रतिभा शर्मा, भावना, प्रियल ढाका, तनिशा, अनुप्रिया, रक्षिका थालौड़, आरती ने 98 प्रतिशत अंको के साथ सफलता प्राप्त की। संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि संस्थान के 25 विद्यार्थी 97 प्रतिशत से ऊपर एवं 70 विद्यार्थीयों ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किये है। साथ ही सुनिल कुमार, चरण सिंह गुर्जर, दर्शन सिंह, गजेन्द्र, तमन्ना, खूशबू, खूशबू सैनी, भवानी सिंह, अंकिता कोक, प्रिंस चौधरी, सूर्यकान्त अवस्थी, रोहित, सुमैया, सुरेन्द्र आदि ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये। इस परिणाम पर संस्थान में शानदार आतिशबाजी के साथ डीजे की धुन पर विद्यार्थियों ने जमकर आनंद लिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों को बधाई दी। प्रधानाचार्य डां. विजेन्द्र सिंह ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास का परिणाम है। 

Facilities

The Institute has continued to build and extend its commitment to enhancing its facilities. The aim is to preserve the history of the Institute, maximize the use of space available in an environmentally responsible and plan for new & refurbished facilities.