|
सीकरः एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द पीजी कॉलेज भढाढर सीकर की एम ए फाइनल की छात्रा बबीता ने इन्टर कॉलेज प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक, बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा रंजना और बी एस सी प्रथम वर्ष के छात्र निर्मल ने सिल्वर मैडल व बी ए प्रथम वर्ष के छात्र पंकज ने ब्रांज मैडल जीतकर इन्टर विश्वविद्यालय के लिए क्वालीफाई कर चुके है। जानकारी देते हुए संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि महाविद्यालय ने इन्टर कॉलेज व इन्टर विश्वविद्यालय खेलों के तमाम क्षेत्रों में अपनी उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय में तायक्वोंडों, आर्चरी, फुटबॉल सहित 27 प्रकार के खेलों के मैदान उपलब्ध है जो कि राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ स्पोर्टस कॉलेज के रूप में विख्यात है। इस अवसर पर चैयरमेन सुरेन्द्र सिहं, सहनिदेशक गोपाल सिंह, कॉलेज प्राचार्य ललित किशोर तंवर, पॉलिटेक्निक प्राचार्य जगदीश सोलंकी, नर्सिग प्राचार्य महेश कुमावत, विद्यालय प्राचार्य डां. विजेन्द्र सिंह सहित महाविद्यालय प्रबंधन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाईयां देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

|