|
सीकर : एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान भढाढर की 12 उत्तीर्ण छात्रा आलिया खान पुत्री मोहम्मद तौसिफ खान गॉव बैसवा तथा छात्रा अंकिता नेहरा पुत्री संजय नेहरा को राजस्थान सरकार द्वारा संचालित पदमाक्षी योजना के तहत प्रत्येक छात्रा को 75000 हजार रूपये का नगद पुरस्कार मिलेगा। जानकारी देते हुए संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि प्रत्येक जिले में जो छात्रा जिला मैरिट को टॉप करती है ऐसी प्रतिभावान छात्राओं को राजस्थान सरकार पदमाक्षी योजना के तहत 75000 रूपये का नगद पुरस्कार देकर उन्हे प्रोत्साहित करती है। निदेशक ने यह भी बताया कि प्रत्येक वर्ष संस्थान के छात्र छात्रायें जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय टॉप करने का क्रम निरन्तर जारी है। इस अवसर पर संस्था चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल सिंह कॉलेज प्राचार्य ललित किशोर तंवर व विद्यालय प्राचार्य डां. विजेन्द्र सिंह ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
|